शनिवार को देहरादून में विभिन्न चौराहों पर गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर ने यातायात नियमों का जायजा लिया उन्होंने पाया कि करीब 2 बजे देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में सीपीयू कर्मियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कारों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म हटाई गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा वाहनों के आवश्यक कागजात की भी जांच की गई। जिन वाहनों में दस्तावेजों अथवा अन्य किसी प्रकार की कमी पाई गई, उनके खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, कुछ वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देकर भी छोड़ा गया।
गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर ने मौके पर मौजूद सीपीयू कर्मियों से बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों की जांच के संबंध में जानकारी ली। सीपीयू कर्मियों ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भी नियमानुसार जांच की जा रही है। यदि ऐसे वाहनों में दस्तावेजों या यातायात नियमों से संबंधित कोई कमी पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है।
डिलीवरी वाहनों के सत्यापन की भी उठी मांग
वहीं, पत्रकार राजू ठाकुर ने देहरादून में बढ़ती ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं को देखते हुए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले लोगों और उनके वाहनों की भी नियमित जांच एवं सत्यापन की आवश्यकता पर भी जोर दियाl यह भी देखा जा रहा है कि शहर में विभिन्न राज्यों से आकर डिलीवरी का काम करने वाले लोगों की संख्या भी काफी है।
सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागों को डिलीवरी वाहनों के कागजात, चालक के दस्तावेज और आवश्यक पुलिस सत्यापन की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी विचार करना चाहिए। इससे यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि यदि व्यक्ति बाहरी राज्य का है तो उसको अपराध से जोड़कर देखा जाए लेकिन सत्यापन होना आवश्यक है
