देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आज, 24 अक्टूबर को वाल्मीकि युवा ज्ञान सागर महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा, युवा शक्ति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विशेष संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ऋषभ पाल जी द्वारा किया गया, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता और उत्तराखंड सरकार की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
- मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी रहे।
- श्री हनी सूद जी भी इस कार्येक्रम मे शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान कुल 18 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें से तीन बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन मेधावी बच्चों को उपहार के रूप में मोबाइल फोन दिए गए, ताकि वे आगे भी मेहनत करें और अपनी पढ़ाई व भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के विचारों और उनके द्वारा रचित रामायण से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को ज्ञान, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
महोत्सव में मौजूद लोगों ने बच्चों की उपलब्धियों को सराहा और उन्हें भविष्य में भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कुल मिलाकर, वाल्मीकि युवा ज्ञान सागर महोत्सव 2026 शिक्षा, सम्मान और युवा जागरूकता को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
गूंज केसरी न्यूज़ — खबर वही, जो सच हो।
रिपोर्ट आकांक्षा/राजू ठाकुर
