राज्यपाल ने 19 अक्तूबर को लोकभवन में प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
दर्शन के बाद राज्यपाल ने कामना की कि बाबा के आशीर्वाद से उत्तराखंड सहित पूरा देश सुख, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उनके अनुसार, केदारनाथ जैसे धाम न केवल श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए यहां आने वाले हर व्यक्ति को धार्मिक परंपराओं और स्थानीय वातावरण का सम्मान करना चाहिए।
