राहुल गांधी पहुंचे केदारनाथ धाम, BKTC के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ में निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे।

राहुल गांधी की ये यात्रा निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस यात्रा को लेकर को कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी तीन दिन तक केदारनाथ में ही प्रवास करेंगे। हालांकि इस बारे में खुलासा नहीं किया गया कि वो केदारनाथ में कहां रूकेंगे।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं। ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *