बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

रविवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम पहुंचे बाबा बागेश्वर का मंदिर समिति की ओर स्वागत किया गया। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया।

बता दें शनिवार को बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार देहरादून के परेड ग्राउंड के खेल मैदान में लगा था। दरबार में बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। बाबा के दरबार में पहुंचते ही भक्तों ने जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *