प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में केदारनाथ देश में अव्वल, Digital Deposit Refund System को मिला पहला स्थान

केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को लागू किया गया था। जिसे की देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

बाबा केदार के धाम केदारनाथ में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए लागू डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। जबकि हल्द्वानी की बैणी सेना को ठोस कूड़ा प्रबंधन में देशभर में दूसरे स्थान मिला है।

जिसके लिए शहरी एवं आवास मंत्रालय ने उत्तराखंड को 31 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अर्बन लार्ननाथोन-2023 के विजेता और उपविजेता का पुरस्कार दिया।

बता दें कि मंत्रालय और राष्ट्रीय नगरीय कार्य संस्थान की ओर से प्लास्टिक और ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए अर्बन लार्ननाथोन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के सभी राज्यों से शहरी निकायों ने भाग लिया।

इसमें उत्तराखंड ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *