देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस के आने से चिड़ियाघर की लोकप्रियता बढ़ेगी और पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का अनूठा अनुभव मिलेगा।
सीएम धामी ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को मुफ्त प्रवेश की सुविधा देने से युवाओं में प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर में हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं और इससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है। उम्मीद है कि तेजस के आने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
