देहरादून में केरल के श्री सबरीसा कॉलेज के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) के विद्यार्थी ग्रामीण अध्ययन एवं अनुभव कार्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन और ग्रामीण जीवन पर उसके प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।
शिविर के दौरान विद्यार्थी घरेलू सर्वेक्षण, समूह चर्चा, ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण और स्थानीय लोगों के साक्षात्कार के माध्यम से ग्रामीण समुदायों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और जलवायु अनुकूलन के पारंपरिक तरीकों को समझ रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य एम. जिजीश ने किया। वहीं, विद्यार्थियों ने देहरादून स्थित क्राइस्ट ज्योति अकादमी में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रस्तुत कर केरल और उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति एवं लोकनृत्यों की झलक दिखाई।
निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी 21 नवंबर को अपने अगले शैक्षणिक अनुभव एवं अध्ययन के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे।
