गुजरात दौरे पर सीएम धामी, 20 हजार करोड़ के MOU साइन

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदावाद में आयोजित रोड शो में उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू किए गए हैं। सीएम धामी इस दौरान मौजूद रहे। सीएम ने निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

बुधवार को सीएम धामी ने गुजरात के अहमदाबाद में उद्योग समूहों के साथ मुलाकात की है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए। इनमें शीतल ग्रुप और कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल के साथ किए गए MOU शामिल हैं।

इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप, शांताकारम निगम, अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पंचकर्म होटल और रिसॉर्ट्स (ट्राइडेंट), साबरमती विश्वविद्यालय, लीला होटल और रिसॉर्ट्स, हॉप्स हेल्थकेयर, प्राइम फ्रेश, दत्त मोटर्स, नेक्सस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी एमओयू किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *