चिलचिलाती गर्मी और तपिश से लोग बेहाल हैं। एक तरफ जहां गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं गर्मी कई बीमारियों की वजह भी बन रही है। हीट स्ट्रोक के बाद गर्मी आंखों के लिए भी परेशानी का सबब बन रही है। अस्पतालों में ड्राई आई सिंड्रोम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।दून मेडिकल कालेज में नेत्र रोग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुशील ओझा के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों में आंखों की कई परेशानियां देखने को मिल रही हैं। आंखों में जलन, आंखें लाल होना, आंखों से पानी बहना और ऐसी कई समस्याएं लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।