अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला सहित 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री व देह व्यापार से कमाए 3500/- रुपये नकद हुए बरामद
मुख्य अभियुक्ता द्वारा डिमांड के हिसाब से बाहरी प्रदेशो व आसपास के क्षेत्रो से महिलाओं को देहरादून बुलाकर कराया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार अभियुक्ता व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें उपलब्ध कराती थी लड़कियों की फ़ोटो ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपने किराये के कमरे लड़कियों को बुलाकर कराती थी अनैतिक देह व्यापार गिरफ्तार अभियुक्तों के अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत दर्ज किया गया अभियोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/10/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।
शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए मकान में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अजमीरा और शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला के निवासी बताए गए हैं। रजनी ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र और अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की निवासी है।
अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
