मांगे न मानी गई तो 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी विशाल बिरला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों द्वारा आज अंबेडकर चौक से उप जिलाधिकारी कार्यालय तक अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली गई। और उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

वही रैली नगर पालिका परिषद मसूरी पहुंची जहां पर अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी को ज्ञापन देकर मांगी पूरी करने की बात कही गई। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों का शोषण होता आ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा इनके हित के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शुरू से ही शोषण होता आया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा भी सफाई कर्मचारियों का बीमा नहीं करवाया जाता है क्योंकि लंबे समय तक सफाई करने के दौरान वे बीमार हो जाते हैं और उनकी मृत्यु दर भी अधिक है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए आवास और स्वास्थ्य की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है यदि 1 जनवरी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मजबूरन उन्हें अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज उनसे मिला और उन्हें ज्ञापन दिया उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को शासन को भेज दिया गया है और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *