चारधाम यात्रा पर आए पर्यटकों ने जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की झोली भर दी है। 21.50 करोड़ रुपये की कमाई होने से जीएमवीएन की बांछे खिली हैं।जीएमवीएन को सबसे अधिक कमाई टूरिस्ट पैकेज और बंगलों की बुकिंग से हुई है। चारधाम यात्रा पर आ रहे पर्यटकों के लिए जीएमवीएन 14 प्रकार के टूरिस्ट पैकेज उपलब्ध करा रहा है। वहीं, केदारनाथ धाम में जीएमवीएन ने 2,500 टेंट भी लगाए हैं।