विभिन्न दलों, संगठनों के कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज, किसान यूनियन से जुड़े व्यक्तियों के साथ ही कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव में 400 पार के मिशन की प्राप्ति को जुट जाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों से जुड़े व्यक्तियों का पार्टी में शामिल होना, हमारे सामाजिक समरसता के मिशन की सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भरोसा दिलाया कि सभी की भावनाओं एवं सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।