देहरादून में दर्दनाक ट्रैक्टर ट्राली हादसा, युवक की मौके पर मौत

क्ष्मीपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक युवक को खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है। वह जयपुर में एक होटल में नौकरी करते थे और छुट्टियों में घर आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए और आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हादसे के कारण खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *