गूंज केसरी के सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेवा, संस्कृति और समरसता का प्रेरणादायी संगम

गूंज केसरी समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल एवं न्यूज़ चैनल के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पंकज मोसोन जी, अध्यक्ष दून वैली व्यापार मंडल, एडवोकेट रज़िया बेग (पूर्व चेयरपर्सन, बार काउंसिल उत्तराखंड), श्री मोंटी कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता श्री संजय गर्ग, श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवा दल के सचिव, श्री पुरुषोत्तम भट्ट जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना परिवार ग्रुप), श्री गौरव कुमार जी (प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना उत्तराखंड), श्री देवेंद्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, किसान यूनियन उत्तराखंड), श्री मनीष बख्शी (अध्यक्ष, वेलनेस एंड हेल्थ केयर सोसायटी), श्री संजीव वर्मा (प्रवक्ता, भाजपा उत्तराखंड), श्री दीपक कुमार (मुख्य संपादक, गूंज केसरी) उनकी धर्मपत्नी , तथा श्रीमती मेनका अरोड़ा (डायरेक्टर, शिवहोम मेडिकेयर एंड योगा सेंटर) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में गुरु आयुष कथकालय एवं उनके शिष्यों यशिका अरोड़ा व अन्य कलाकारों द्वारा कथक नृत्य के माध्यम से मनोहारी गणेश वंदना तथा रामायण के अंश के रूप में सीता स्वयंवर की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री महेश उनियाल द्वारा संस्कृत श्लोकों के सुंदर उच्चारण के साथ अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। वहीं श्री संदीप बांगरी द्वारा देव आनंद जी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में AISA के सिंगर्स—डायरेक्टर एवं फाउंडर श्री संदीप ठाकुर के साथ संजीव वर्मा, मीना आर्या, प्रीति रावत, बलेश गुप्ता, एलेक्सेंडर आदि कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लगभग 5000 कंबलों का वितरण निर्धन एवं जरूरतमंदों के साथ-साथ गौमाता एवं कुत्तों के लिए भी कंबल दान करना तथा दानदाताओं व सहयोगकर्ताओं का सम्मान करना था। इसके अतिरिक्त श्री रमेश दौनडियाल, उनके शिष्य एवं गुरु मीना जी द्वारा योग प्रदर्शन ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, जिससे उनसे मिलने आए कई लोग निराश हुए। हालांकि मंच पर उपस्थित कलाकारों एवं संचालकों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को प्रसन्नता का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने भविष्य में भी गूंज केसरी के साथ ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की घोषणा की। साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने जैसे पुनीत कार्यों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया गया।

यह आयोजन सामाजिक सरोकार, संस्कृति और सेवा भावना का एक प्रेरणादायी उदाहरण बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *