शहीद संजय बिष्ट को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दी श्रद्धांजलि, हर आंख रहीं नम

जम्मू के राजोरी में बुधवार को राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवान संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर दो बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा।

शहीद का पार्थिव शरीर के पहुंचते ही चारों ओर जब तक सूरज चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजने लगे। इसके साथ ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम थी।

सैनिक स्कूल में उनके पार्थिव शरीर को रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा,नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रानीखेत केआरसी के सैन्य अधिकारी शहीद का शव लेकर उसके घर रातीघाट रवाना हो गए है। रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *