देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कोठी के समीप कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकराता विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकुमार वालिया तथा नगर उपाध्यक्ष अमन सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यालय के उद्घाटन को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। नए कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन तथा स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़ने के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
रिपोर्टर दिलशाद खान/ राजू ठाकुर।
