देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने देहरादून के रेसकोर्स, गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित संगत एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगत को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सिख गुरुओं के त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को स्मरण किया। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री के गुरुद्वारा आगमन के दौरान उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
