पीएम मोदी उत्तरकशी टनल हादसे पर लगातार नजर बनाए हुए रखे हुए हैं। टनल हादसे में फंस 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान पर पीएम मोदी ने सोमवार देर रात उच्च अधिकारियों के साथ बैठक ली। पीएम मोदी ने हर हाल में टनल सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का सख्त निर्देश दिए हैं।
पीएम मोदी रेस्क्यू मिशन से जुड़ी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी का कहना था कि टनल में फंसे सभी 41 लोगों को हर हाल में सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा, और इसके लिए हाईटैक तकनीक से लेकर एक्सपर्ट की भी राय ली जाएगी। विदित हो कि पीएमओ के वरिष्ठ अफसर भी उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए हैं।
उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर उत्तरकाशी टनल हादसे पर अपडेट लिया है। लगातार दूसरे दिन पीएम मोदी ने फोन पर सीएम धामी से टनल हादसे से जुड़ी हर जानकारी जुटाई।
सीएम धामी की आरे से टनल में फंसे 41 लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए सरकार की आरे से किए जा रहे प्रयासों पर भी पीएम मोदी को अपडेट किया गया। टनल में फंसे लोगों को खाने से लेकर अन्य जरूरी चीजों के बारे में अवगत कराया गया।