संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का बल्लूपुर चौक एवं किशन नगर चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के विचारों, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में समानता, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
गुरु रविदास महाराज जी ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को बिना किसी भेदभाव के प्रेम, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी हम सभी के लिए उतना ही प्रासंगिक है और एक सशक्त, समरस एवं विकसित समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान, समान अवसर और सामाजिक समरसता के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

आइए, हम सभी संत रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और समरसता को अपने जीवन में अपनाएं तथा एक सशक्त और समरस भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सादर वंदन।
