भू-कानून को लेकर सीएम के ऐलान पर बोले धस्माना, जमीन के खरीद-बिक्री का जारी करे श्वेत पत्र

शुक्रवार को सीएम धामी ने भू-कानून से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की थी। जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्याय सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मूल निवास और भू-कानून पर बात करते हुए सीएम धामी से कहा है कि वो राज्य गठन के बाद से अब तक जमीन के खरीद बिक्री का भाजपा श्वेत पत्र जारी करे।

सबसे बेहतरीन भू-कानून लेकर आई थी तिवारी सरकार

वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्याय सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मूल निवास और भू कानून पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मूल निवास पर भू-कानून के मुद्दे को उठाते रही है जिसके कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा एक कदम उठाया गया। आगे धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में भू-कानून सबसे बेहतरीन और सशक्त नारायण दत्त तिवारी की सरकार लेकर आई थी।

जमीन के खरीद-बिक्री का भाजपा जारी करे श्वेत पत्र

धस्माना ने कहा की राज्य सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर ये बताए कि भाजपा के शासन में जितने बाहरी लोगों ने स्कूल कॉलेज अस्पताल के नाम पर जमीन को खरीदा था उनमें से कितनी जमीनों पर स्कूल कॉलेज और अस्पताल बने। जबकि आगे उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के शासनकाल का श्वेत पत्र जारी करें फिर ये पता लगेगा कि अभी जो अस्पताल, कॉलेज आफ इंडस्ट्री उत्तराखंड में खुले हैं ये सभी कांग्रेस की नारायण दत्त तिवारी की सरकार में आए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सरकार से मांग की की राज्य गठन के बाद से अब तक जमीन के खरीद बिक्री का भाजपा श्वेत पत्र जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *