उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

लंबी बीमारी के चलते उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक बीडी रतूड़ी का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यमंत्री और उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक बीडी रतूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्म की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। बताया जा रहा है कि बीडी रतूड़ी लंबे समय से बीमार थे और उनका देहरादून के जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *