पुलिस महकमे के मुखिया का जल्द होगा फैसला, DGP को लेकर हुई DPC, इन अफसरों के नाम आगे

उत्तराखंड को जल्द अपना स्थाई डीजीपी मिल सकेगा. बीते सोमवार को दिल्ली में डीजीपी के पद को लेकर डीपीसी (डिसिप्लिनरी प्रोमोशनल कमिटी) हुई. बता दें अभी तक आईपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे हैं.

पुलिस महकमे के मुखिया का जल्द होगा फैसला

प्रदेश के नियमित पुलिस महानिदेशक को लेकर बीते सोमवार को दिल्ली में डीपीसी हुई. बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और गृह सचिव शैलेश बगौली शामिल होने पहुंचे थे. शासन की ओर से डीजीपी अभिनव कुमार समेत पांच अपर पुलिस महानिदेशक रैंक के अफसरों के नाम पैनल पर भेजे थे. सभी अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई.

रेस में इन अधिकारियों के नाम आगे

जल्द ही तीन नामों का चयन कर शासन को यूपीएससी की ओर से भेजा जायेगा. बता दें डीजीपी की रेस में सबसे आगे आईपीएस अभिनव कुमार, दीपम सेठ और पीवी के प्रसाद का नाम चल रहा है. इन्ही नामों में से प्रदेश के अगले डीजीपी का चुनाव किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *