वरिष्ट भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का आज सुबह देहांत हो गया है। इस सूचना से उनके गृह क्षेत्र पौड़ी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत कई अन्य नेताओं ने गांववासी के निधन पर संवेदना जताई है।
बता दें कि लंबे समय वह अस्वस्थ्य चल रहे थे, वर्तमान में देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों यह जानकारी मिली।
बता दें भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
सीएम धामी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा ‘ उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।