CM DHAMI ने पत्नी संग ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का किया रोपण, ये है इस फूल की खासियत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण किया। पिछले साल इस फूल की 4 प्रजातियों का रोपण किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की चार प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस साल ब्लैक-पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम धामी ने परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।

आपको बता दें कि ट्यूलिप का फूल दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले फूलों में से एक है। पूरी दुनिया में इसे गुलाब के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दुनिया में इसकी 150 प्रजाति की 3,000 से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं।

ट्यूलिप के फूल की कलियां लगभग पूरी तरह से सुडौल होतीं हैं और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। ट्यूलिप के फूल केवल वसंत ऋतु में ही खिलते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ तीन से सात दिनों के लिए ही खिलते हैं। ये फूल नीले रंग को छोड़कर लगभग हर रंग का होता है। इस फूल की खेती ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *