उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की जांच एवं जागरूकता बढ़ाना है।

दिनांक: 9 नवम्बर (रविवार)
स्थान: तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड, देहरादून
समय: दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, स्किन प्रॉब्लम, जोड़ों का दर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की जाएगी। साथ ही रोगियों को निःशुल्क परामर्श और औषधि वितरण भी किया जाएगा।

सर्दियों के मौसम की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों के लिए शरद ऋतु में स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे समय से पूर्व पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *