दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने हाउस टैक्स व कमर्शियल टैक्स पर वसूले जा रहे ब्याज की माफी को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 2015-2016 की स्वयं कर निर्धारण नीति के तहत आम जनता एवं व्यापारियों पर लग रहे हाउस टैक्स एवं कमर्शियल टैक्स पर नगर निगम द्वारा जो ब्याज वसूला जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है और उसको समस्त 100 वार्डो में पूर्णतः माफ किए जाने के विषय पर आज नगर आयुक्त नमामि बंसल को ज्ञापन सौंपकर मांग की।

इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोंन, मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, महामंत्री पंकज डीडान, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, संयोजक राजीव गांधी केवल कुमार उपस्थित रहे।

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री
श्री पुष्कर सिंह धामी जी
उत्तराखंड सरकार

विषयः नगर निगम देहरादून द्वारा व्यापारियों पर स्वयं मूल्यांकन नीति 2016 के अंतर्गत व्यापारिक संपत्तियों पर लगने वाले कर के साथ मूलधन पर 12 प्रतिशत की दर ब्याज का वसूला जाना –

महोदय,
उपरोक्त विषय पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड देहरादून आपके संज्ञान में अनुरोध के साथ निवेदन करना चाहता है उपरोक्त विषय एवं व्यापारियों के संघर्ष, अनेकों ज्ञापन के पश्चात पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी द्वारा व्यापारियों की उचित मांगों को देखते हुए, व्यापारियों के उत्पीड़न, एवं व्यापारियों की व्यथा को देखते हुए दिनांक: 31.12.2023 को नगर निगम बोर्ड बैठक में व्यापारिक संपत्तियों पर व्याज वसूली समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया था लेकिन बहुत ही खेत का विषय है कि आज तक भी नगर निगम देहरादून मूलधन से भी दो गुना व्याज के रूप में वसूल रहा है। जोकि किसी भी दशा में उचित नहीं है। नगर निगम देहरादून 2016 से 2025 तक व्यापारियों से करोड़ों रुपए ब्याज वसूल चुका है। जोकि किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि नगर निगम का काम ब्याज वसूलना नहीं है। नगर निगम एक जनता के हित में कार्य करने वाली संस्था है। ना की वह एक साहूकारी संस्था है। जनता का हित एवं सेवा प्रदान करना ही उसका उद्देश्य होना चाहिए। जबकि नगर निगम देहरादून इसका उल्टा कार्य कर रही है। व्यापारियों पर पहले ही अनेकों कर लगा रखे हैं। और करो कि दरे भी बहुत ही अधिक है।

कोरोना काल में 3 वर्ष तक व्यापार की दशा अत्यंत दयनीय स्थिति में रही महीनों – महीनों बाजार बंद रहे। अनेकों व्यापारियों को जान भी गंवानी पड़ी जिसके कारण व्यापारियों के परिवारों के सामने रोजी रोटी एवं परिवार को पालने का संकट भी आज तक सहन करना पड़ रहा है।

हमारी आपसे व्यापारियों के हित में निम्न मांग हैं। आशा है कि आप व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए तुरंत राहत प्रदान करने के आदेश करने की कृपा करेंगे। आज आपका ध्यान विशेष रूप से दिलाना चाहते हैं। की ऑनलाइन व्यापार के कारण एवं स्थान – स्थान पर मॉल बन जाने के कारण बाजार के व्यापार पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसके दुष परिणाम सामने आ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार चौपट होता जा रहा है। व्यापारियों को अपनी दुकानों, कर्मचारियों एवं परिवार को पालने की भी मुसीबत उठानी पड़ रही है। जिसके कारण व्यापारी को बहुत ही मानसिक पीड़ा उठानी पड़ रही है।

हमारी प्रमुख मांगे निम्न प्रकार से हैं :

1. नगर निगम द्वारा व्यापारिक संपत्तियों की कर की दरों में कमी की जाए।

2. कोरोना काल का 3 वर्ष का कर माफ किया जाए |

3. वर्ष 2016 से 2025 तक के ब्याज की रकम जो नगर निगम देहरादून द्वारा व्यापारियों से अनुचित तरीके से वसूल की गई है। उसे वापस किया जाए। या अगले वर्षों में उसे समायोजित किया जाए।

4. नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित व्याज वसूली पर जो रोक लगाई गई थी। उसे तुरंत लागू करने के आदेश पारित करने की कृपा करें।

आशा है आप व्यापारियों की उचित मांगों को देखते हुए एवं व्यापारियों के साथ न्याय करते हुए शीघ्र से शीघ्र आदेश पारित करने की कृपा करेंगे।

धन्यवाद,
पंकज मैसोन (अध्यक्ष)
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल दे.दून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *