उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका मनीष खंडूरी ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव में एक तरफ भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है , वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी मंथन का दौर जारी है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने आज आपने इस सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डालकर की है जिसके बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।

मनीष खंडूरी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे और बीजेपी पौड़ी सीट से उन्हें टिकट भी दे सकती है।

आपकों बता दे की मनीष खंडूरी पूर्व मुख्य्मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे है और उनकी बहन ऋतु खंडूरी भी फिलहाल बीजेपी मे है और कोटद्वार से विधायक है और इसके साथ ही फिलहाल विधनसभा अध्यक्ष भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *