सौगात : सीएम धामी ने किया पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत सर्वेचौक ईसी रोड में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया. इसके साथ ही उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का भी लोकार्पण किया.

सीएम धामी ने कहा राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वेचौक देहरादून में यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है. यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय और अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं. यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस विकास में अपना योगदान दें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहभागिता सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *