सावन का पहला सोमवार आज, सीएम धामी ने महादेव की पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक

आज सावन का पहला सोमवार है. यानी भगवान शिव को समर्पित महीने की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी परिवार संग पूजा-अर्चना की.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रभु शंकर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री धामी ने भोले बाबा को जल चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने विधिवत तरीके से भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान प्रभु शंकर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *