शनि धाम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

देहरादून। श्री श्याम स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री शनि धाम मंदिर (सहस्रधारा रोड) देहरादून में द्वितीय श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सालासर बालाजी एवं माँ केला देवी जी की अधिष्ठापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवक संघ, देहरादून द्वारा किया गया, जिसमें भक्तों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। संध्या को भक्ति भाव और श्रद्धा से सराबोर करते हुए स्थानीय एवं आमंत्रित भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

शाम 6 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ बाबा श्याम के जन्म दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *