Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रुड़की में पूर्व फौजी की गोली लगने से मौत, घर में मिली खून से लथपथ लाश, पुलिस जांच में जुटी - Goonj Kesari

रुड़की में पूर्व फौजी की गोली लगने से मौत, घर में मिली खून से लथपथ लाश, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार जिले के रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है. पूर्व सैनिक की लाश घर में ही मिली है. प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है. वैसे पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक 62 साल के कुलदीप त्यागी पुत्र ओमकार सेना से रिटायर्ड है. फिलहाल वो रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार तीन जुलाई को अचानक से गोली चलने की आवाज आई. घर में मौजूद लोगों ने अंदर कमरे में जाकर देखा तो कुलदीप त्यागी की लाश पड़ी हुई थी.

मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. कुलदीप त्यागी कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुए थे.

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है. शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

आवारा पशु से व्यक्ति की मौत: नैनीताल जिले के लाल कुआं क्षेत्र में आवारा पशु की टक्कर लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त गोविंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह बिष्ट रुद्रपुर में नौकरी करता था.

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को गोविंद अपनी स्कूटी से घर बिंदुखत्ता लौट रहा था. तभी बीच रास्ते में नेशनल हाईवे पर गोविंद की स्कूटी आवारा पशुओं से टकरा गई. इस हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था. गोविंद को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *