रिपोर्ट आकांक्षा/प्रियांशु
देहरादून, 26 अक्टूबर। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, घंटाघर द्वारा हनुमान मंदिर, घंटाघर पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों एवं शिक्षाओं से संबंधित भजनों का गायन भी किया गया।
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, समानता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उनके जीवन और कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए समाज में प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान, प्रेम, सद्भाव एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। सामाजिक समरसता ही एक सशक्त, संगठित एवं सद्भावपूर्ण समाज की आधारशिला है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा सहित संदीप वाधवा, आशीष बलूनी, मनोज जुनेजा, राजेश सोमवंशी, करण सिंह, ज्योति विरमानी, गोरा भाई, सुरेश गुप्ता, रोशन राणा, राशीराम वर्मा, पवन, अमित बग्गा, अनिल चौहान एवं अमित शर्मा सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में समरसता, एकता, परस्पर सम्मान एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, घंटाघर की ओर से शोभायात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया
प्रेषक:
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल
घंटाघर, देहरादून
