उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे चर्चा में आ रहा है। इसी को लेकर हम पहुँचे देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन, जहाँ हमने कुछ लोगों से बातचीत की और चुनाव को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश की।
कांग्रेस भवन में चुनाव को लेकर लोगों से बातचीत के दौरान हमने यह जानने की कोशिश की कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या सोच है। जनता की उम्मीदें क्या हैं और चुनाव में किन मुद्दों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए।
बातचीत के दौरान लोगों से रोजगार, महंगाई, विकास और उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों को लेकर सवाल किए गए। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की गई कि आने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों से लोगों की क्या उम्मीदें हैं।
चुनाव में जनता की राय और स्थानीय मुद्दे काफी अहम होते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में राजनीतिक दल जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
पीटीसी (कैमरे के सामने):
फिलहाल, कांग्रेस भवन में चुनाव को लेकर लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता किन मुद्दों को प्राथमिकता देती है और राजनीतिक दलों का प्रदर्शन कैसा रहता है, यह आने वाला समय बताएगा।
