उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. काशीपुर क्षेत्र में महिला को उसके पति और ससुराल के लोगों ने बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. महिला का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो उसका पति और ससुराल वाले नहीं चाहते हैं.
2.5 साल पहले हुई थी शादी: इस मामले में पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर आईआईटी थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला है. तहरीर के अनुसार जसपुर से रहने वाले जरनैल सिंह ने करीब 2.5 साल पहले अपनी बेटी की साथी काशीपुर के रहने वाले योगेश कुमार से की थी. महिला की एक 1.5 साल की एक बेटी भी है.
मारपीट कर पत्नी को घर से बाहर निकाला: आरोप है कि शादी के बाद से ही योगेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था. कुछ दिनों पहले ही योगेश ने अपनी पत्नी और 1.5 साल की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था. तब से महिला अपनी बेटी के साथ पिता के घर पर ही रह रही थी.
योगेश ने फोन कर पत्नी को बहाने से बुलाया: आरोप है कि 29 मार्च को योगेश कुमार ने अपनी पत्नी हरजिंदर कौर को फोन किया और कहा कि यदि वो अपना सामान नहीं ले गई तो सारा सामान बेच देगा. इसके बाद महिला अपने 14 साल के भाई के साथ योगेश कुमार के पास सामान लेने गई.
आरोप है कि घर पहुंचने के बाद योगेश कुमार उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद योगेश कुमार ने पेचकस और हथौड़े से पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी महिला लहूलुहान हो गई. फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है