भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष और स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा जीएसटी दर कम होने पर साँझा किए गए अपने विचार
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अभीभाषण में आप सबने सुना ही होगा की आज दिनांक 22/9/2025 से जीएसटी की दर कम की गई हैं उसका सीधा सीधा लाभ आम जन एवं व्यापारी वर्ग को होने वाला हैं।
यह एक बहुत ही खुशी की बात हैं की आने वाले त्योहारों से पहले आम जन को यह सौगात मिलने जा रही हैं जिससे आम जन को खरीदारी करते समय अत्यधिक लाभ मिलेगा।
आज भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो हमेशा जनता के हितों में सोचने का कार्य करती हैं और देश को आगे कैसे उन्नति दिलवायी जाये इसके बारे में काम करती हैं और देश हित में बड़े बड़े निर्णय लेने से भी नहीं डरती है।
कुछ साल पूर्व जब जीएसटी लागू हुआ जिससे आम जन को ओर दुकानदारो को कुछ परेशानीयाँ झेलनी पड़ी लेकिन धीरे धीरे व्यापारी और आम वर्ग को इसके फायदे दिखने शुरू हुए वो कहते है ना कि जब कुछ काम करो तो कुछ कमियां और कुछ अच्छाइयाँ तो होती ही है तो हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आम जन के द्वारा उठायी गई माँगो का भी स्वागत किया और उन मांगों का संज्ञान लेकर अब जी एस टी की दरों में कटौती की गई हैं पहले जिन वस्तुओं पर 28 परसेंट जी एस टी लग रहा था वह अब 18 परसेंट कर दिया गया हैं और 12 परसेंट जी एस टी को अब 5 परसेंट कर दिया गया है जो की आम जन के लिए ख़ुशी की बात हैं स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हटाने का निर्णय स्वागत योग्य हैं।
पंकज मेंसोन जो आज राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ( 3545 ) के रूप में भी पूरे देश में सक्रियता से अपना कार्य कर रहे है परंतु स्वर्णकार समाज के लिए भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर कार्य कर रहे है उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सोने के भाव इस समय आसमान छू रहे हैं आम आदमी के लिए सोना खरीदना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है इससे व्यापार में भी फ़रक पड़ रहा हैं तो हम आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से यह भी माँग करते हैं की जो सोने पर
3%परसेंट जीएसटी लग रहा है उसको 1% परसेंट कर देना ही स्वर्णकार समाज के लिए एवं आम जनता को राहत देने का काम होगा। क्यों कि सोना भारत की परंपराओं से जुड़ा है और घर की हर गृहणी के दिलों में बस्ता है सोने पर जी एस टी की दरों का कम होना यानी सीधा सीधा घर की गृहणियों को लाभ देने का काम होगा। एवं समस्त स्वर्णकारी का काम करने वाले व्यापारी वर्ग के किए भी लाभ के साथ साथ दीपावली पर माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी की तरफ से तोहफा होगा