दिल्ली कार ब्लास्ट ​शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गया उत्तराखंड का युवक, धमाके में घायल

दिल्ली के लाल किला के पास कार में हुए ब्लास्ट से पूरा देश दहशत में है। घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दिल्ली, यूपी, हिमाचल और बिहार के रहने वाले शामिल हैं।

ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने विवाह की शॉपिंग करने अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था। घायल युवक उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर का रहने वाला है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में गदरपुर का हर्षिल सेतिया घायल हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 28 वर्षीय​हर्षिल की फरवरी में शादी है। वो शादी की शॉपिंग के लिए परिजनों के साथ दिल्ली गया था। सोमवार को जब लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ तो वो उसके बराबर वाली रोड से दूसरी तरफ को जा रहे थे। तभी धमाका हुआ और वो घायल हो गया। इसके बाद हर्षिल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत में सुधार है, जल्द ही हर्षिल को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में सोमवार की शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पहले लगा कि कार में विस्फोट हुआ है। बाद में पता चला कि कार में बम ब्लास्ट हुआ। जिससे आसपास के क​ई लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस समय ये ब्लास्ट हुआ, वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। कई गाड़ियां भी​छतिग्रस्त हुई।

घटना होते ही पुलिस और सुर​क्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। देशभर की एजेंसियां ब्लास्ट के बाद से सबूत इकट्ठा करने में जुटी हैं। इसके पीछे किसकी साजिश है ये पता करने में जुटी हैं। दिल्ली में हुई घटना के बाद से देशभर में अलर्ट है। उत्तराखंड के बॉर्डर और महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *