उत्तराखंड में लटकी लोअर पीसीएस की भर्ती, अब किए जाएंगे ये बदलाव फिर होगा पेपर

उत्तराखंड में एक बार फिर से लोअर पीसीएस भर्ती लटक गई है। इस भर्ती के सिलेबस में संशोधन किया जा रहा है जिस कारण विज्ञापन जारी नहीं हो पाया है। आयोग को शासन के निर्णेय का इतंजार है। विज्ञापन जारी ना हो पाने के कारण युवाओं में निराशा देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड में लटकी लोअर पीसीएस की भर्ती

21 अगस्त 2024 को 117 पदों पर भर्ती के लिए लोअर पीसीएस का अधियाचन शासन ने आयोग को भेजा था। लेकिन अब तक इसके सिलेबस में बदलाव नहीं पाया जिसके चलते आयोग ने भर्ती का विज्ञापन नहीं जारी किया है। सिलेबस के साथ ही एक और बदलाव होने की बाच कही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जीएस के दो पेपर हो सकते हैं।

117 पदों पर की जानी है भर्ती

आपको बता दें कि लोअर पीसीएस की इस भर्ती से उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, नायब तहसीलदार के 36, आबकारी निरीक्षक के पांच, जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के चार, विपणन निरीक्षक के छह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह, खांडसारी निरीक्षक के तीन और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच पद भरे जाने जाने हैं।

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सात पद आरक्षित

आपको बता दें कि लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होने वाली इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी और राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए सात पद आरक्षित हैं। बता दें कि हाल ही में राजभवन ने वर्षों से लंबित राज्य आंदोलनकारी 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *