उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आई है। जहां बारातियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। ऋषिकेश के गुमानीवाला से बारात नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए रवाना हुई। इसी में शामिल होने के लिए एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 5 युवक भी शामिल हुए। कुंडिया गांव के पास कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार एक युवक ने अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य की टीमें मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कड़ी मशक्कत के बाद उनकी टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला है। मृतकों के शव निकालकर पुलिस के हवाले किए हैं। जिसके बाद मुनिकीरेती थाना पुलिस पंचायतनामा और पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद जहां शादी समारोह की खुशियों ने खलल पड़ा, वहीं मृतकों के घर कोहराम मच गया है। भाई दूज से पहले इन तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक- विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष।
राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष।
आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश।
घायल-निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।