Uttarakhand के लिए Global Investors Summit इसलिए है खास

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023bके लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां चल रही है। इस समिट का आयोजन आठ और नौ दिसंबर को होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी आठ दिसंबर को समिट का उद्घाटन करने के लिए देहरादून पहुंचे। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समिट का समापन एक दिन बाद नौ दिसंबर को करेंगे।

राज्य की सीएम पुष्कर सिंह धामी  सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी। सरकार के द्वारा मिले आंकड़ों के अनुसार विभिन्न कंपनियों ने अब तक राज्य में निवेश के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

सरकार द्वारा प्राप्त हुए आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक देहरादून और उधमसिंह नगर में 2200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। वहीं, चमोली में 1.95 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव आया है। धामी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक दुबई में 15 हजार 475 करोड़, बेंगलुरु में 460 करोड़, यूके में 1250 करोड़, चेन्नई में 1015 करोड़, दिल्ली में 26 हजार 575 करोड़, अहमदाबाद में 24 हजार करोड़, मुंबई में 30 हजार 200 करोड़, रुद्रपुर में 27 हजार 476 करोड़, हरिद्वार में 37 हजार 820 करोड़, एनर्जी कॉन्क्लेव में 40 हजार 423 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में 27 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *