Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
देहरादून में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस को मिला सुसाइड नोट - Goonj Kesari

देहरादून में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह चंद्रमणि कॉलोनी में एक युवती ने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से हताश होकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार रिया कुमारी (23) निवासी चंद्रमणि NEET की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सलेक्ट नहीं होने पर निराश थी। वहीं आज रिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन रिया के कमरे में गए तो वह पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा था कि ‘मम्मी पापा आई लव यू। मैने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर यह कदम उठाया है’।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया है शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। साथ ही पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। वहीं पुलिस द्बारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *