Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तराखंड में क्वान की डो को मिली नई दिशा,प्रदेश एसोसिएशन का गठनl विशाल कश्यप को चुना गया प्रदेश सचिव - Goonj Kesari

उत्तराखंड में क्वान की डो को मिली नई दिशा,प्रदेश एसोसिएशन का गठनl विशाल कश्यप को चुना गया प्रदेश सचिव

उत्तराखंड में वियतनामी मार्शल आर्ट क्वान की डो के विकास और विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से रविवार देर शाम मालदेवता रोड स्थित स्पिलवे इको रिसॉर्ट में आयोजित साधारण आम सभा एवं चुनावी बैठक में उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया। क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

बैठक में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, मसूरी, कोटद्वार एवं नैनीताल सहित विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार के पूर्व अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव को उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष तथा ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक विशाल कश्यप को प्रदेश सचिव चुना गया।

द्वितीय सत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। डॉ. सुमित सबरवाल, डॉ. अमन दमीर, अवनीश भारती एवं सिद्धार्थ भंडारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पीयूष श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय पदक विजेता इशिका सिंह को कोषाध्यक्ष, हरिद्वार के 6th डॉन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक गगन भंडारी को तकनीकी निदेशक तथा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल चौधरी को रेफरी चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजीव चौधरी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा शालिनी बिष्ट एवं बुशरा अंसारी को महिला समिति का दायित्व दिया गया।

क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया एवं साधारण आम सभा का आयोजन फेडरेशन के संविधान एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि नवगठित उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन को फेडरेशन की आधिकारिक प्रदेश इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की जाएगी। फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश ढुल के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी को शीघ्र ही औपचारिक मान्यता प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा।

बैठक में सोनू थापा, आशीष कुमार, प्रवीण खिमटा, प्रशांत कुमार, शिवराज चौहान, विनीत त्यागी, आकाश भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से उत्तराखंड में क्वान की डो खेल को नई पहचान मिलेगी तथा युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *