Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हल्द्वानी में 21 जून को होगा उत्तराखंड स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच - Goonj Kesari

हल्द्वानी में 21 जून को होगा उत्तराखंड स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

उत्तराखंड के शक्ति खेलों (Strength Sports) को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 21 जून 2026 को हल्द्वानी में उत्तराखंड स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रेसलिंग की रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आईपीएफ (IPF) दिल्ली नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राज्य के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

आयोजकों ने उत्तराखंड के सभी पावरलिफ्टर्स एवं आर्म रेसलर्स से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अपने ट्रायल देने का आह्वान किया है।

उत्तराखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंकित मिश्रा ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष हल्द्वानी में आयोजित होने वाले इन आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल में पावरलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *