देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एक बयान सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है। उन्होंने दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। गोदियाल ने अपने बयान में कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता को इस तरह गिरफ्तार कर दिल्ली की सड़कों पर इधर-उधर घूमने के लिए मजबूर किया जाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों और अन्य निवासियों से अपील की कि वे अंकिता भंडारी के माता-पिता के संपर्क में रहें और इस कठिन समय में उनका ख्याल रखें। उन्होंने लोगों से मानवीय आधार पर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ खड़े रहना समाज की जिम्मेदारी है।
अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्टर राजू ठाकुर l
