हरिद्वार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हर की पौड़ी में गैर हिन्दुओं की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब वहां पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक वाले पोस्टर लगा दिए गए हैं. इन पोस्टरों पर लिखा है- अहिन्दू का प्रवेश निषेध क्षेत्र. पोस्टर में आगे बताया गया है कि यह म्यूनिसिपल एक्ट, हरिद्वार के आदेश के तहत है. मालूम हो कि हर की पौड़ी में बीते कुछ समय से गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक की मांग की जा रही थी.
हाल ही में कुछ युवक अरबी शेख जैसे कपड़े पहनकर क्षेत्र में घूमते हुए दिखे थे. लोगों ने उनसे पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह हिन्दू हैं. उन्होंने रील बनाने के लिए भेष बदला था. इस पर काफी विवाद हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे लोग भेष बदलकर वहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद लगातार क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी.
गंगा किनारे के घाटों की व्यवस्था देखने वाली गंगा सभा ने भी सरकार और प्रशासन से इसकी मांग की थी. अब वहां पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले पोस्टर लगा दिए गए हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक यह पोस्टर गंगा सभा ने ही लगवाए हैं. सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि हरिद्वार के 1916 के म्यूनिसिपल एक्ट के तहत ऐसा किया गया है. नितिन गौतम ने भास्कर से बात करते हुए कहा
Also read this news:- पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, मचा कोहराम