पत्रकार राजू ठाकुर के घर पर पांच दिनों तक विराजमान रहे गणपति बप्पा की आज विधि-विधान के साथ विदाई की गई। गणपति स्थापना के बाद पांच दिनों तक घर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस दौरान प्रतिदिन सायंकाल गणपति बप्पा के भजनों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश की आराधना की।

पांचवें दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद परिवारजनों ने श्रद्धा और भावुकता के साथ उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की कामना की और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
