DM का नगर निगम में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने देहरादून नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दफ्तर की व्यवस्थाओं के साथ ही दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के नई निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर निगम पहुंची डीएम सोनिका सिंह ने दफ्तर की व्यवस्थाओं के साथ ही कई दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 13 कर्मियों के खिलाफ एक दिन के सीएल में कटौती के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया

डीएम सोनिका सिंह ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय, सेक्शन और रिकार्ड रूम में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक सेक्शन में मौजूद रजिस्टर को चेक किया और रजिस्टर से कर्मचारियों के नाम बोलते हुए उपस्थिति जांची। इसके साथ ही फील्ड में गए कर्मचारियों की वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड में उपस्थिति देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *