देहरादून में ऐतिहासिक झंडे जी मेले का आरोहण, हजारों श्रद्धालु बने भव्य पल के साक्षी

देहरादून के ऐतिहासिक झंडे मेले का आगाज हो चुका है। हजारों श्रद्धालुओं की अगुआई में दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए दरबार साहिब पहुंची है।

देहरादून में ऐतिहासिक झंडे जी मेले का आरोहण हो चुका है। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण के साथ झंडा मेला शुरू हो गया। इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से संगत दरबार साहिब पहुंची है। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में और दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में झंडे जी का आरोहण किया गया।

देहरादून के इतिहास में हर साल होली के पांचवें दिन चैत्र कृष्ण पंचमी को पुराने झंडे जी को उतारकर दूध, दही और गंगा जल से स्नान कराया जाता है। इसके साथ ही नए गिलाफ चढ़ाए जाते हैं। इसमें 41 सादे और 21 सुनील के गिलाफ और ऊपर सबसे अंत में एक दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है, जो आस्था और परंपरा का मुख्य केंद्र है।

बता दें दर्शनी गिलाफ चढ़ाने बेहद खास माना जाता है। इसके लिए श्रद्धालु सालों पहले से दरबार साहिब में अपना नाम दर्ज कराते हैं। इस बार ये मौका देहरादून के निवासी व्यापारी अनिल गोयल को मिला है, जो झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे।

पंजाब में जन्मे गुरु राम राय महाराज के जन्म उत्सव के रूप में मनाए जाने वाला झंडा मेला देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शुमार है। कहा जाता है कि गुरु राम राय महाराज ने देहरादून में डेरा डाला था। जिसकी वजह से उस समय देहरादून को डेरादून कहा जाता है, जो बदलते वक्त के साथ देहरादून कहलाया गया। झंडे मेले में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

Also read this news:- देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *