धनौरी के हरिओम पीजी कॉलेज के छात्र छत्राओं ने कॉलेज प्रबंधन और श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के खिलाफ कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर भी आरोप लगाए।
सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के बीए, बीएससी व बीकॉम के छात्र छात्राएं इकट्ठा होकर कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन व श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी उत्तराखंड की लापरवाही से करीब 250 बच्चों का भविष्य खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी तक कुछ बच्चों के एडमिशन फार्म जमा नही किए गए। जिस कारण उनके क्रेडिट प्वाइंट पूरे नही हो पाए और उनके फ़ास्ट सेमेस्टर का रिजल्ट अपडेट नही हो पाया।

कॉलेज प्रबंधन उनको बार बार आश्वासन देता रहा है। आज फार्म एक्जाम की लास्ट डेट सीट थी अब वो भी निकल गई है। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के प्रचार्य आदित्य गौतम ने बताया कि कॉलेज के करीब 150 बच्चे बीए और 100 बच्चे बीएसएसी के 2023-24 के फस्ट समेस्टर है जिनके रिजल्ट विश्वविद्यालय की ओर से अपडेट नही किये गए हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से विश्विद्यालय को करीब पांच बार रिजल्ट अपडेट करने के लिए रिमाइंडर भेजा है।कॉलेज प्रबंधन सभी छात्र छत्राओं के सहयोग में है।और हमारी ओर से लगातार विश्विद्यालय से सम्पर्क किया जा रहा है।